फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत बिल के वसूले 16500 रुपये, 6506 की थमा दी रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। ओटीएस यानी एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बिल ठीक कराकर रुपये जमा कराने गई विधवा महिला ने 10 हजार रुपये ऐंठने पर हंगामा कर दिया, जिसके बाद ऊर्जा निगम कर्मियों को रुपये वापस करने पड़े।
विज्ञापन


तितावी गांव निवासी विधवा महिला लता एकमुश्त समाधान योजना के तहत वह अपना बिल ठीक कराने के लिए काउंटर पर पहुंची। आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारी ने जानकारी दी कि उसका विद्युत बिल 22500 रुपये बनता है। महिला ने बिल की रकम जुटा कर जमा करने के लिए कहा और पर्ची मांगी। आरोप है कि कर्मचारियों ने लता से कहा कि वह उनका बिल कम कर देंगे। लेकिन उसके लिए सुविधा शुल्क देना होगा। आरोप है कि महिला के पुत्र से 16500 ले लिए गए। लेकिन बदले में 6506 रुपये की रसीद थमा दी गई। जिस पर महिला ने हंगामा किया। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर महिला को 10 हजार रुपये वापस लौटा दिए गए। एसडीओ दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें