फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुबह बूंदाबांदी, दिन में धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में फिर बदलाव हुआ। दिन और रात के तापमान में करीब दो-दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मंगलवार सुबह छह बजे बूंदाबांदी और सामान्य से तेज हवा चलने से ठंडक का अहसास हुआ। सुबह करीब 11 धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 18.0 रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। जबकि इससे पहले रविवार रात का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा था। रात के तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने से राहत रही।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें