गजरौला में रेलवे लाइन के अंडरपास में भरा पानी पितृ विसर्जन अमावस्या पर स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए स्नान के बाद श्रद्धालुओं के कुछ वाहन ओसीता जगदेवपुर व कांकाठेर से निकाले जाएंगे। ओसीता जगदेवपुर को जाते समय दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर अंडर पास बना है। जिसमें इस समय दो फीट से अधिक पानी भरा है।