मुरादाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को आयोजित होगा। इसमें करीब 2400 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए इस बार सीधी टक्कर दो प्रत्याशियों के बीच है, जबकि अन्य पदों पर कुल 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन रहा, जिसमें सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ कोर्ट परिसर में डटे रहे और अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए।