मुरादाबाद के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट के पास तंबाकू उत्पादों की दुकान पर शिक्षकों और छात्राओं ने दुकानदार को समझाया। उन्होंने स्कूल के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और दुकान हटाने की अपील की। छात्राओं ने नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।