साहित्यिक संस्था हरसिंगार की ओर से नवगीतकार माहेश्वर तिवारी की जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ गीत कवयित्री डॉ. कीर्ति काले, डॉ. सोनरूपा विशाल और युवा कवि राहुल शिवाय को माहेश्वर तिवारी गीत सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष वशिष्ठ ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र रहे। संचालन डॉ. कृष्ण कुमार नाज ने किया।