मुरादाबाद। एकादशी के मौके पर रविवार को दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में आतिशबाजी के बीच श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। पूरी यात्रा के दौरान जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।