अमर उजाला की ओर से आयोजित अपनी तरह की अनूठी प्रतियोगिता खबरों के लिटिल मास्टर का मेगा ड्रॉ बुधवार को संपन्न हुआ। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के हॉल में मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने भाग्यशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा भावना शर्मा को प्रथम पुरस्कार (साइकिल) मिली।