प्रेम और समर्पण का त्योहार करवा चौथ श्रृद्धा के साथ मनाया। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनाें नें निर्जला व्रत रखा। सोलह श्रृंगार कर चांद के साथ पति का दीदार करते हुए व्रत खोला। शाम में महिलाओं ने सामूहिक पूजन भी किया। पूजा कर पति व परिवार के सलामती के लिए प्रार्थना की। करवा चौथ के त्योहार के लिए पिछले कई दिनों से सुहागिन इंतजार कर रहीं थी।