फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी-फल आढ़तियों ने दी मंडी गेट पर तालाबंदी करने की चेतावनी

विमल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 07:01 PM IST

कृषि उत्पादन मंडी समिति मझोला लाइनपार में नई दुकानों के लिए चबूतरों को तोड़ने से रुकवाने के लिए फल एवं सब्जी आढ़तियों और व्यापारियों ने धरना दिया। यहां मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग न मानने पर मंडी गेट पर तालाबंदी करके भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। मुरादाबाद आढ़ती (व्यापारी) संघ के अध्यक्ष खूबकरन सिंह उर्फ केके सैनी की अगुवाई में फल एवं सब्जी आढ़तियों व दुकानदारों ने धरना दिया। यहां पर एक बैठक करके चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो शीघ्र ही मंडी गेट पर तालाबंदी करके भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो नीलामी चबूतरे से 128 व्यापारियों को रोजीरोटी चलती है, मंडी प्रशासन उन्हें हटाकर सिर्फ 38 नई दुकानें बनाने जा रहा है। जिससे शेष व्यापारियों का कारोबार खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में तो कई अन्य जगह खाली पड़ी हैं, नई दुकानों का निर्माण वहां किया जा सकता है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। सभी अधिकारियों से अनुरोध किया जा चुका है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।इस दौरान राम सिंह सैनी, राम किशोर सैनी, चरन सिंह सैनी, जयपाल सिंह उप्पल, सुनील शर्मा, सुरेश सैनी, पन्ना लाल, डालचंद्र सैनी, राजू सारंग आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें