फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने का विरोध करने पर इकलौते बेटे ने मां को मार डाला

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में जमीन बेचने के विरोध में इकलौते बेटे कपिल सैनी (35) ने अपनी मां सावित्री देवी (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में केवल मां बेटे ही मौजूद थे। 16 घंटे तक आरोपी बेटा मां के शव के पास बैठा रहा। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला की बेटी और अन्य रिश्तेदार आए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें