डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुसलमानों को 'तेजपत्ता' समझती है। जैसे बिरयानी में तेजपत्ता स्वाद के लिए होता है लेकिन पकने के बाद चाटकर फेंक दिया जाता है, उसी तरह सपा मुसलमानों को चुनाव तक इस्तेमाल करती है और सरकार बनने पर ओहदों से बाहर कर देती है। कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट पर शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन में पाठक ने कहा कि कुंदरकी से दोस्ती की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सबको सम्मान देगी और विकास का रास्ता खोलेगी।