मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड से रविवार को चटख धूप ने राहत दी। इसकी वजह से तापमान में भी पिछले 24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में सुबह को कोहरा और फिर धूप निकलने का अनुमान व्यक्त किया है। धूप निकलने के कारण पार्कों में चहल-पहल रही। बच्चों ने पार्कों में खूब मस्ती की तो बड़े-बुजुर्गों ने भी धूप सेंककर ठंड से राहत महसूस की।