मुरादाबाद में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार से ही ठंडक का असर बढ़ने लगा था, बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप न निकलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शाम ढलते ही गलन बढ़ गई और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है। लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।