फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति का दिया संदेश

मुरादाबाद के गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं नशामुक्त भारत का संदेश दिया। छात्राओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। प्राचार्या प्रो. चारु मल्होत्रा ने कहा कि स्वच्छता और नशामुक्ति स्वस्थ समाज के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सविता अग्रवाल और श्रीमती शिवानी गुप्ता सहित शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें