शेरों वाले मंदिर में चल रही विष्णु कथा में कथा वाचक विष्णु दत्त शर्मा ने श्रद्धालुओं को समुद्र मंथन प्रसंग का विस्तार से वर्णन सुनाया। उन्होंने देवताओं और असुरों द्वारा अमृत प्राप्ति के लिए किए गए समुद्र मंथन की कथा बताते हुए उसके धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।