फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू का भाव दो हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की उठाई मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले गवां मार्ग पर गांव खिरनी से बाइक रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने संभल पहुंचकर एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आलू का भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने सहित कई मांगें उठाईं। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता खिरनी से बाइकों के द्वारा चले। चौधरी सराय, हल्लू सराय, यशोदा चौराहे, चंदौसी चौराहे होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। कई पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर विचार रखे और नारेबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपा। जिसमें आलू का भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने और आलू खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाने की मांग की। कहा कि छुट्टा गोवंश पशु गोशालाओं में संरक्षित किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों, खड़ंजों और नाली को सही कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय आदि में हो रही धांधली को लेकर जांच किए जाने, बिजली बिल में त्रुटियों को सही कराकर ब्याज मुक्त कर 25 प्रतिशत छूट देते हुए जमा कराने कराने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, जसवीर सिंह यादव, अशोक यादव, शीशपाल सिंह, जितेंद्र यादव, पंकज यादव एडवोकेट आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें