दैनिक रेल यात्री सुरक्षा परिषद ने रेलमंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर छह ट्रेनों के छहराव व पुशपुल को दोबारा चलाए जाने की मांग की। कहा कि गजरौला में ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण नगर और आसपास के 100 गांवों के ग्रामीणों को बाहर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नजीबाबाद पैसेंजर को हरिद्वार तक चलाए जाने की मांग की।