पीटीई परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से दूसरे यात्रियों को भी परेशानी हुई। अभ्यर्थियों को ट्रेनों में जगह पाने के लिए जूझना पड़ा। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्टेशन पर व्यवस्था संभाली और अभ्यर्थियों के रवाना होने तक सतर्क रहे।