मुरादाबाद में सावन के पहले सोमवार पर तड़के से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। चौरासी घंटा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये गंगाजल लेकर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरों और जटायु ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।