बुद्धि विहार सेक्टर-3 स्थित सर्वोदय कॉलोनी में करीब दो महीने से घरों में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी पीने, खाना बनाने और कपड़े धोने लायक नहीं है। दूषित पानी के कारण कई लोगों के बीमार होने और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने की शिकायत है।