ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में रंग, रोशनी और संगीत की धूम रही। कार्यक्रम की खासियत रही कि शहर की नामचीन डॉक्टरों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा खेलकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए दीपावली का उत्सव मनाया।