मुरादाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की डाइटिशियन सपना सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार और पौष्टिक खानपान अपनाने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।