फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बैडमिंटन एवं टेबल-टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता

मुरादाबाद पुलिस लाइन में 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन एवं टेबल-टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जोन की 389 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें बरेली, आगरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, पीएसी पूर्वी, पीएसी मध्य, पीएसी पश्चिमी, रेडियो और जीआरपी जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार व अन्य अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें