मुरादाबाद में भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल का वार्षिकोत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विधिवत रुद्राभिषेक और भगवान शिव की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।