आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी में सहयोग करने के उद्देश्य से आओ हाथ बढ़ाएं ट्रस्ट ने मेहंदी और हल्दी समारोह का आयोजन कराया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों ने बेटियों को सम्मान और स्नेह का अहसास दिलाते हुए पारंपरिक रीति-रिवाज पूरे कराए।