पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा शुक्रवार को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। इसमें 23,352 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 15,654 ही परीक्षा देने पहुंचे। इस दौरान 7,698 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में करीब 67.03 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।