मुरादाबाद पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर अक्रुरजी प्लाजा मार्केट में दबिश दी और आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण देखकर सट्टेबाजी कर रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से बुकिंग का पर्चा और एक लाख सत्रह हजार रुपये के साथ-साथ पांच मोबाइल बरामद किए।