मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास पर बृहस्पतिवार की देर रात अनजाने में गोली लगने से सद्दाम अली (32) पुत्र सलीम अंसारी निवासी लखनीपुर थाना बक्शा जौनपुर की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और चचेरे भाई पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आशंका जताई जा रही है की आशनाई के चक्कर में पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर हत्या की है।