फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी और गहने ले गए चोर, छत के रास्ते मारी एंट्री, देखें VIDEO

मड़िहान के सुगापाख गांव में गुरुवार की रात निवासी कृष्ण कांत पांडेय के घर में घुसकर चोर नकदी, गहने, कपड़े और बर्तन समेट ले गए। सुबह पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। कृष्णकांत पांडेय के बेटे महेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात घर के सभी सदस्य बाहर सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया। बताया कि चोर अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने का हार, चेन, मांग टीका, नथिया, बिजली, झाली, अंगूठी, पायजेब, लरी, चांदी की थाली, पान, सोपाड़ी, नारियल के अलावा बर्तन, कपड़े और 30 हजार रुपये ले गए हैं। सुबह नींद खुलने के बाद चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें