कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में चार माह पहले टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी राजेंद्र सोनकर पर रासुका लगाने का आदेश पारित हो गया है। जिले में रासुका लगाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 1990 में रासुका लगाया गया था। दूसरी बार 36 वर्ष बाद अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी पर रासुका लगाया गया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान, प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहे थे। प्रतिदिन की 11 अप्रैल की सुबह व टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज से हत्यारोपियों की पहचान कर लिया। हत्यारोपी राजेंद्र सोनकर को रात में ही पुलिस ने पीएसी के पीछे पहाड़ी पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी।