मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबेटोला स्थित एक शोरूम में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।