क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में रविवार की रात लगभग 11:00 संदिग्ध परिस्थितियों में घर में घुसे युवक को पकड़ कर परिजनों ने धुनाई कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस युवक से पूछताछ कर रिश्तेदारी में आए युवक की जानकारी पर वापस लौट गई।