मिर्जापुर में जिला सहकारी बोर्ड की बैठक अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ऋण वितरण और समयबद्ध ऋण वसूली पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, सहकारी समितियों की स्थिति और कृषि ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।