मिर्जापुर के फतह स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन कर शिक्षकों की समस्या को दूर करने की आवाज उठाई। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शनकारी शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।कहा कि तमाम दावों के बावजूद शिक्षकों की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा लिहाजा अब प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे।