मिर्जापुर जिले में विंध्याचल जगत कल्याणी माता विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मंदिर पहुंचे आस्थावानों ने श्रद्धा से दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। भोर में मंगला आरती और श्रृंगार पूजन के उपरांत विंध्यवासिनी माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे सुबह से विंध्यवासिनी मंदिर में माता की जय जयकार गूंजती रही।