फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हाइवा के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से डीसीएम टकराई, VIDEO

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर लूसा गांव के सामने आगे चल रही हाइवा के अचानक ब्रेक लगाने के चलते पीछे चल रही डीसीएम टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बाल-बाल बच गया। फिरोजाबाद जनपद निवासी डीसीएम चालक मान सिंह (30) ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे फिरोजाबाद से डीसीएम पर चूड़ी लोड कर उड़ीसा जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के करीब जैसे ही लूसा गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से पास लेते हुए आगे पहुंचने पर हाईवा ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। जिससे अनियंत्रित होकर उससे टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह गेट खोल कर चालक को बाहर निकाला। उसे हल्की चोट लगी। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि हाइवा से डीसीएम टकराई है। चालक को हल्की चोट लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें