इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय का आधिकारिक क्लब भ्रमण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी का क्लब सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके सम्मान में गणेश वंदना, राधा-कृष्ण नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को यादगार बनाया।