भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ शनिवार की शाम विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे। आखिरी समय में बदले प्रोटोकॉल के तहत सड़क मार्ग से आये चीफ जस्टिस ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीष नवाया और विधि-विधान से पूजन किया। इसके पश्चात कॉरिडोर देखा और पौधरोपण किया।