फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भगवान राम और श्री कृष्ण की तरह काम कर रहे योगी, 2027 के चुनाव में हस्तिनापुर समेत सभी सीटें जीतेगी भाजपा: नवाब सिंह नागर

मेरठ। नवनियुक्त भाजपा उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का मेरठ पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा भाजपा समाज के लिए काम कर रही है और सरकार ने उनपर भरोसा जताते हुए इस पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है, जिसको वो सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वो सभी वर्ग और समाज के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। गुर्जर समाज के सपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में हस्तिनापुर समेत सभी सीटों को भाजपा जीतेगी। अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि जिस तरीके से भगवान राम और श्री कृष्ण ने समाज के लिए काम करके सबका भला किया। वैसे ही सीएम योगी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें