मेरठ में 68वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से चौधरी चरण सिंह विवि के कुश्ती स्टेडियम में शुरु हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश समेत 23 प्रदेशों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी टीमें मंगलवार तक मेरठ पहुंच चुकी हैं। आज ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित हो रही है। इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय समिति समेत 23 प्रदेशों की टीम भाग ले रही हैं। सभी टीमों का मेरठ पहुंचने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।