फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में पल्लवपुरम बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा

मेरठ के पल्लवपुरम फेस-1 स्थित बिजली घर पर बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा इस संबंध में पहले कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें