फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विक्टोरिया पार्क से रामभद्राचार्य कथा से पहले निकली कलश यात्रा, श्रद्धा में डूबी महिलाएं

मेरठ के विक्टोरिया पार्क से आयोजित रामभद्राचार्य की कथा के पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा और भक्ति भाव से कलश लेकर चल रही थीं। यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में धार्मिक गीतों और जयकारों की गूंज रही। भक्तिमय माहौल में हर कोई आस्था में डूबा दिखाई दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कलश यात्रा कथा की शुरुआत का प्रतीक है और इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट करना है। स्थानीय लोगों और भक्तों ने कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। फूल बरसाकर महिलाओं का अभिनंदन किया गया। पूरा इलाका धार्मिक उल्लास और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें