फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ मेडिकल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता, नर्सिंग की छात्राओं ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा

मेरठ मेडिकल कॉलेज, मेरठ के खेल प्रांगण में तीन दिवसीय खेल महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। इस मौके पर नर्सिंग की छात्राओं ने दौड़, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल-कूद इत्यादि का विशेष महत्व है, जिससे कि विद्यार्थियों का एकाग्रता, एकता व मनोबल बढ़ता है। जीतने से अधिक खेलकूद में भाग लेने का महत्व है। प्रांगण में उपस्थित कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्या प्रोफेसर एस0 बालमणि बोस, उप-प्रधानाचार्य प्रोफेसर वीर विक्रम सहदेव सिंह व अन्य समस्त शिक्षको द्वारा भी निरंतर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें