मेरठ। मवाना में गुरूवार रात में ग्राम खेड़ी मनिहार में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सी ओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह घटना तीन युवक सौरभ पुत्र ओमप्रकाश ग्राम खेडी मनिहार,राहुल पुत्र भूपेन्द्र उर्फ भोपे ग्राम खेडी मनिहार ,सौरभ पुत्र राकेश ग्राम मकदूमपर ने की थी , तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके पास से चोरी किये हुए 62250 रुपये, एक जोड़ी पाजेब चांदी, दो कान के टोप्स सोने के, दो चरण पादुकाएं चांदी, दो बच्चों के ताबीज चांदी व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बरामद हुई। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।