मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे के पास पार्किंग के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सड़क पर नाक रगड़कर माफी मांगने वाले पीड़ित व्यापारी सत्यम रस्तोगी ने अपनी वीडियो जारी की है, जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ठा जताते हुए कहा कि अब सोशल मीडिया पर मामले को आगे ना बढ़ाया जाए, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।