फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राधा गोविंद स्कूल में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई संपन्न, खिलाड़ियों ने आखिरी दिन झोंकी ताकत

मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस मौके पर राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के फिजिकल एजुकेशन विभाग के सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को जिला बॉडी द्वारा राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें