मेरठ। मोदीपुरम से लेकर मेरठ साउथ तक मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल का ट्रायल पिछले कई महीनों से चल रहा है। ट्रैक पर मेट्रो हर पांच मिनट में दौड़ रही है, लेकिन यात्रियों को इसमें सफर करने का मौका कब मिलेगा, यह सवाल अभी बरकरार है। मेरठवासियों को इंतज़ार है कि कब ट्रायल बंद हो और कब इसका उद्घाटन हो, जिससे ये सौगात उनको मिल सके और जनता को राहत मिल सके। वहीं दूसरी ओर मेट्रो के सिर्फ ट्रायल रन होने और उद्घाटन ना होने को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल खड़े करती कई रील वायरल हो रही हैं।