फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना के कंपोजिट विद्यालय की हालत बद से बदतर, ज़मीन पर दरी बिछाकर पढ़ते हैं बच्चे

मेरठ। सरधना के गुजरान गेट स्थित कंपोजिट विद्यालय की हालत आज भी बद से बदतर बनी हुई है। यहां कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले 335 पंजीकृत बच्चों में से करीब 188 बच्चे आज भी जमीन पर दरी बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बच्चों के लिए न तो पर्याप्त कमरे हैं और न ही बैठने के लिए फर्नीचर। शिक्षा के अधिकार और समग्र शिक्षा अभियान की तमाम योजनाएं इस विद्यालय की स्थिति पर जैसे बेअसर हैं। विद्यालय में कुल 13 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन बच्चों की संख्या के अनुपात में कक्षाओं की भारी कमी है। मात्र पांच कक्ष होने के कारण एक कमरे में कई कक्षाओं के बच्चों को भूसे की तरह बैठाया जा रहा है। गर्मी और बरसात के मौसम में यह परेशानी और भी गंभीर हो जाती है। स्थिति यह है कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को सिर्फ भीड़ में बैठाकर समय बिताने को मजबूर किया जा रहा है। विद्यालय में नए भवन की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। करीब बीस वर्ष पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पहली मंजिल पर दो कक्ष और एक बरामदा बनवाया गया था, लेकिन निर्माण के बाद उसमें प्लास्टर तक नहीं कराया गया। लिंटर अब खस्ताहाल हो चुका है और उसके हिस्से टूटकर गिरने लगे हैं। खतरे को देखते हुए शिक्षकों ने इस हिस्से को कई वर्षों से बंद कर रखा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को यह भवन आज तक याद नहीं आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें