मेरठ। हस्तिनापुर में किसानों के खेतों में लागत बढ़ाने के बाद भी उसके अनुरूप फसलों का उत्पादन नहीं होने पर कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में करीब 1200 किसानों के खेतों से मिट्टी के सैंपल लिए हैं, जिसकी जांच के बाद पता लगाया जा सकेगा कि आखिरकार मिट्टी में कौन से पोषक तत्वों की कमी है जो फसलों के उत्पादन को नहीं बढ़ाया जा रहा है। फसलों में हो रहे असंतुलित उर्वरकों को प्रयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता लगातार घटती जा रही है और इसका असर किसानों की फसलों पर दिखने लगा है। किसान फसलों में लागत लगा रहे हैं और जिन्हें तैयार करने में उनका खर्च भी पहले से अधिक आ रहा है और उत्पादन क्षमता पहले से भी घटती जा रही है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है इस मामले में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डा. राकेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने करीब 1200 किसानों के खेतों से मिट्टी के सैंपल लिए हैं जिनकी जांच चल रही है जल्द ही जांच रिपोर्ट में पता चल सकेगा की भूमि की उर्वरक क्षमता किस स्थिति पर है।